Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भारत ने पाकिस्तान को दिया हमलों का कड़ा जवाब, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे

भारत ने पाकिस्तान को दिया हमलों का कड़ा जवाब, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे

 

09 May 2025

भारत ने पाकिस्तान को दिया हमलों का कड़ा जवाब, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे

भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे दांव फेल कर दिए। कूटनीतिक मंच पर देररात अमेरिका ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। अमेरिका के विदेशमंत्री मार्क रुबियो ने दुश्मन की तरह भारत से व्यवहार कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना तत्काल बंद करे।

 

सैन्य सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने कल रात नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी और गोलाबारी करते हुए बड़ी संख्या में ड्रोन भेजने के प्रयास किए। भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर ऑपरेशन में 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया। इस ऑपरेशन में एल-70 गन, जेडयू-23 मि.मी., शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-यूएएस उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया।

 

जम्मू और कश्मीर में रातभर तनाव रहा। अब वहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है। भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रात भर पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को रोका या मार गिराया।। इस बीच उरी में पाकिस्तान की फौज संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए स्थानीय नागरिकों की कारों को निशाना बना रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कल रात करीब 11 बजे सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया।

 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उपजे इस तनाव की जद में पंजाब और राजस्थान भी हैं। पाकिस्तान इस आतंकी हमले के जवाब में किए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया हुआ है। बौखलाई पाकिस्तान फौज ने कल रात करीब आठ बजे भारत के विभिन्न शहरों में अकारण हवाई हमले शुरू कर दिए। पड़ोसी की कुत्सित चालों से परिचित भारत की सेना तो पहले ही मोर्चा संभाले बैठी थी। उसने पाकिस्तान की मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को हवा में ही नष्ट करना शुरू दिया। इस दौरान भारत ने भी जैसा को तैसा की नीति को अपनाते हुए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची और लाहौर में तबाही मचानी शुरू कर दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत ने पाकिस्तान को दिया हमलों का कड़ा जवाब
भारत ने पाकिस्तान को दिया हमलों का कड़ा जवाब, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News